हज़ारीबाग: मटवारी पूजा पंडाल घूमने गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता से की गई मारपीट, मामला दर्ज
हजारीबाग शहर के मटवारी पूजा पंडाल घूमने गए हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयेश आनंद का अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता की शिकायत पर पूर्व वार्ड पार्षद विजय चौधरी, शुभम वर्मा, सोनू गोस्वामी और उनके सहयोगियों के खिलाफ शुक्रवार संध्या 4:00 बजे मामला दर्ज किया गया है।