दतिया नगर: न्यू कलेक्ट्रेट के पास स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए निर्देश
दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने सोमवार दोपहर न्यू कलेक्ट्रेट के पास स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सुरक्षा संबंधी लगे उपकरणों, विधुतीकरण, सीसीटीव्ही कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है।