आज़मगढ़: BJP कार्यालय पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सदर विधानसभा संचालन समिति, मंडल अध्यक्षों समेत पार्टीजनों संग की बैठक
BJP जिला कार्यालय पर शुक्रवार को दिन में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सदर विधानसभा संचालन समिति, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां के प्रति सचेत करते हुए उसके निर्वहन को लेकर तत्पर रहने को कह कर चर्चा की।