आज़मगढ़: लक्षिरामपुर में सड़क जाम के विवाद में कार सवार युवक ने नर्सिंग होम के सुरक्षा कर्मियों व डॉक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्षिरामपुर में गुरुवार की रात को अपनी कार से जा रहे गांधीनगर कालोनी लक्षिरामपुर निवासी 25 वर्षीय युवक अंकुर सिंह ने लक्षिरामपुर स्थित एक नर्सिंग होम के डॉक्टर व निजी सुरक्षा कर्मियों पर उसको मारपीट कर बुरी तरीके से घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।