नीमडीह: कल्याणपुर में हाथियों की मस्ती ने खींचा लोगों का ध्यान
पानी में घंटों अठखेलियां करते रहे तीन जंगली हाथी
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर-धातकीडीह गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब छह बजे चांडिल डैम किनारे कल्याणपुर का नजारा उस समय आकर्षण का केंद्र बन गया, जब तीन जंगली हाथी डैम के पानी में उतरकर मस्ती करते नजर आए.हाथियों का झुंड पानी में पहुंचा और काफी देर तक अठखेलियां करता रहा. हाथियों को पानी में खेलते देख आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में डैम किनारे पहु