बदायूं: बिनावर कस्बे में एक मजदूर ने प्लांट में बेल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Apr 6, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बिनावर कस्बे के रहने वाले 28 वर्षीय अजय कुमार पुत्र चंद्रपाल मजदूरी का कार्य करता था। आज बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बिनावर कस्बे में प्लांट में बेल के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने बताया वह नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को कब्जे लेकर शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है।