मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का बड़ा अवसर
जनपद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिला जज बिरेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, वैवाहिक विवाद, बिजली-पानी बिल समेत कई मामलों का मौके पर निस्तारण होगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पहुंचकर सस्ता और त्वरित न्याय का लाभ उठाएं