गड़हनी: गड़हनी नगर पंचायत में साफ-सफाई पर उठे सवाल, कचड़ा दो से तीन दिनों पर उठाया जाता है
गड़हनी नगर पंचायत में साफ सफाई पर नगर वासियों ने सवाल सवाल उठाया है। और बताया कि सफाई करने के बाद सफाई कर्मी कूड़ा को वही छोड़ देते है और तीन दिनों पर उठाते है जब बदबू मारने लगता है। सब्जी बाजार, डीएवी स्कूल,गोकुल स्वीट्स के पास कीड़ा रखा हुआ है। बताया गया कि पदाधिकारी से भी शिकायत करने पर कोई सही जवाब नहीं मिलता है जो बहुत बड़ी लापरवाही है।