बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन
गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ गुरुवार की सुबह 11:00 बजे हुआ. इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.