कटनी नगर: कटनी में पारा 42 डिग्री पार, दोपहर में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
कटनी। मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख हो चुके हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज और 'रेड' अलर्ट के बीच कटनी जिला भी भीषण गर्मी और लू (हिटवेव) की चपेट में है। गुरुवार को जिले में सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाए, जिसके कारण दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा