बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से की अश्लील हरकत और छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के मुताबिक 13 मई दिन में करीब 11 बजे जब वो अपने घर पर अकेली थी कि तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक नाज़िम पुत्र अब्दुल कलाम अचानक घर में घुस आया और उसको जमीन पर गिरा कर उससे अश्लील हरकत छेड़छाड़ करने लगा युवती के मुताबिक जब उसने शोर मचाया तो उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।