बड़वारा: बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी, छह में से सिर्फ दो डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल
Badwara, Katni | Jul 8, 2026 बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमारियों से जूझ रहा है। अस्पताल में मुख्य ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) का पद लंबे समय से खाली है। इसके अलावा, यहाँ डॉक्टरों के कुल छह पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में अस्पताल सिर्फ दो डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है।