पटेढ़ी बेलसर: लोकसभा चुनाव को लेकर चला मौना में वाहन चेकिंग अभियान ।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शुक्रवार को बेलसर पुलिस के द्वारा मौना चौक सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लालगंज मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गईं। जांच के दौरान सभी आने-जाने वाले लोगों की गाड़ी की डिक्की कैश की बारीकी से जांच की गयी।