कर्वी: तरौंहा में वृद्धा ने कहा, पुत्र द्वारा धोखाधड़ी के आरोप में वह स्वेच्छा से पुत्र के घर रह रही हूं
कर्वी के तरौंहा में पुत्र द्वारा वृद्ध मां के साथ धोखाधड़ी कर प्रॉपर्टी अपने पुत्र के नाम कराने और बंधक बनाकर रखने के आरोप को वृद्ध गेंदिया ने गलत बताया है। और आज सोमवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। गेंदिया ने बताया कि वह अपनी स्वेच्छा से अपने पुत्र मन्नीलाल के घर रह रही है, बंधक बनाकर रखने का आरोप गलत है।