मवाना: हस्तिनापुर के खोड दयालपुर में खेत से लौट रहे किसान पर पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग
Mawana, Meerut | May 14, 2026 गुरुवार शाम 5:30 बजे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव खोड दयालपुर में खेत से लौट रहे किसान के ऊपर पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी गई ,लेकिन गोली लगने से जब किसान घायल नहीं हुआ तो हमलावरों ने धारदार हथियार से किसान के ऊपर हमला कर दिया । हमले में किसान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही थाने पर तहरीर दी गई है।