गाज़ीपुर: नेहरू स्टेडियम में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आगाज, राज्यसभा सांसद ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ आज गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। इस खेल स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स,कुश्ती,कबड्डी, वॉलीबॉल,क्रिकेट आदि का प्रतियोगिता शामिल रही।