चूरू: गांव ऊंटवालिया में जमीन विवाद से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 16, 2026 चूरू के गांव ऊंटवालिया में जमीन विवाद में मानसिक रूप से परेशान एक 35 वर्षीय विवाहिता ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में पति उसे राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई।