पामगढ़: अर्जुनी गांव के NH49 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मुलमुला थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव के NH49 पर भीषण सड़क हादसा हुआ था. सड़क पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई थी और हादसे में 2 शख्स की मौत हो गई थी. हादसे के बाद कार में दोनों फंस गए थे, जिसके बाद दोनों के शव को निकाला गया था. इधर, पुलिस ने ट्रक सीजी 12 ए यू 7207 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.