आज 14 जनवरी शाम 5 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजा रंगारे ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।