बदायूं: भकौरा गांव में दहेज के लिए मायका पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता को जहर खिलाकर मारने का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Apr 18, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के पलिया गूजर गांव के रहने वाले मंटूरी ने अपनी 22 वर्षीय बेटी सुनीता की शादी डेढ़ साल पहले थाना कादरचौक क्षेत्र के भकोरा गांव के रहने वाले सतीश के साथ की थी । मृतका के पिता मंटूरी ने बताया कि सुनीता के ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की लर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर सुनीता की हत्या कर दी।