जखनिया: पुलिस की मुठभेड़ में शातिर गोतस्करों में से 1 कुख्यात को गोली मारकर कुल 3 को किया गिरफ्तार, तमंचा व गोवंश बरामद
बिरनो थानाक्षेत्र में रविवार को तड़के पुलिस टीम व गौ तस्करों के बीच हुए जबरदस्त एनकाउंटर में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्काल टीम ने उसे धर दबोचा। इसके अलावा घायल गोतस्कर के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और 4 जीवित गोवंशों से लदा एक पिकअप वाहन बरामद हुआ।