आगर के जिला अस्पताल से सोमवार दोपहर 1 बजे मरीज के साथ आए अटेंडर की बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गया जिसका घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। बाइक मालिक द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली थाने पर दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है बता दे की आए दिन जिला अस्पताल परिसर से लोगों की बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आ रहीहै।