हंडिया: सुनील कुमार की मौत मामले में गौरी और किशन उर्फ लल्ला को भेजा गया जेल
प्रयागराज के बानपुरवा गांव में सुनील कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरी और उसके भाई किशन उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शनिवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।