सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक नर्मदा नदी की स्वच्छता, धार्मिक महत्व एवं जन आस्था को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अंतर्गत निषेधाज्ञा आदेश जारी किए हैं। नर्मदा के सेठानी घाट, कोरी घाट एवं पर्यटन घाट पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।