कोंडागांव: 07 दिसम्बर को होगी अमीन भर्ती परीक्षा, 16 जिलों में 2.30 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, व्यावम ने जारी किए दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़ में व्यापम द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 दिसम्बर 2025 को किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य के 16 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि परीक्षा सीमित जिलों में हो रही है, लेकिन इसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।