शाहजहांपुर: व्यापारियों ने रेल मंत्री से वंदे भारत के ठहराव और बंद ट्रेनों को शुरू करने की मांग की
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर शाहजहाँपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की माँग की है। व्यापारियों ने मेरठ-लखनऊ-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22490) का शाहजहाँपुर में दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उनका तर्क है कि इससे श्रद्धालुओं और व्यापारियों को लखनऊ, अयोध्या व काशी