धमदाहा: नवकुंज महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुईं मंत्री लेसी सिंह, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की की कामना
धमदाहा :- मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धमदाहा प्रखंड की चिकनी डुमरिया पंचायत के धर्मपुर चिकनी गांव में आयोजित नवकुंज महायज्ञ का शनिवार को वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित पूर्णाहुति हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था की आहुति दी।