राठ: बिना डॉक्टरों वाली जनपद की सबसे बड़ी राठ सीएचसी, मरीज बेहाल, ओपीडी में नहीं मिले कोई डॉक्टर, खाली पड़ी हैं कुर्सियां
Rath, Hamirpur | May 2, 2026 हमीरपुर जनपद की सबसे बड़ी सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ का इन दिनों बुरा हाल है। लाखों की आबादी वाले राठ नगर के अलावा करीब आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे रहते हैं। लेकिन खुद यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भगवान भरोसे है। तथा यहां पर वर्तमान में मात्र दो ही एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद हैं।