हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर प्रदीप कड़वा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर प्रदीप कड़वा की नियुक्ति किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद की ओर से जारी सूची में की गई है। यह घोषणा भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई ।