बदायूं: राधिका हास्पिटल में प्रसूता के सीने पर बैठकर प्रसव कराने का आरोप, नवजात की मौत, मुकदमा दर्ज
Budaun, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला निवासी छोटेलाल पुत्र रामखिलाड़ी ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह करीब सात बजे 108 एंबुलेंस से सीएचसी कादरचौक में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि वहां तैनात एएनएम शशिलता और दाई बबीता ने एमओआईसी से बात कर उन्हें एक निजी नर्सिंग होम भेज दिया।