जबेरा: नोहटा में तीन दिवसीय योग, आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ
Jabera, Damoh | Jun 19, 2026 जबेरा कृष्णा फाउंडेशन के माध्यम से रानी अवंतीबाई परिसर नोहटा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योग एवं आयुर्वेद स्वास्थ्य सागर का आज शुभारंभ किया गया तीन दिवस में लोग योग सहित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के पिता भाव सिंह लोधी की उपस्थिति में किया गया।