चकिया: सैदूपुर सहकारी समिति पर गेहूं खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों ने किया हंगामा
चकिया के सैदूपुर सहकारी समिति पर गेहूं खरीद में अनियमितता के आरोप लगाते हुए किसानों ने मंगलवार को दोपहर 02 बजे हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि सचिव द्वारा कमीशन लेकर बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है, जबकि किसानों को बोरी न होने का बहाना बनाकर लौटाया जा रहा है। जिससे किसान परेशान है। वही मामले मे डिप्टी आरएमओ ने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही।