मेरठ: जानी क्षेत्र मंदिर से श्रावण मेले के भंडारे का दान चोरी, CCTV में कैद हुआ स्कूटी सवार चोर, 20 हजार रुपए ले गया
Meerut, Meerut | Jun 25, 2025 मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एक मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। बागपत रोड स्थित एमआईटी कॉलेज के पास नंद वाटिका कॉलोनी के शिव मंदिर से चोर दान पेटी में रखे पैसे चुरा ले गया।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक स्कूटी सवार चोर मंदिर में घुसता दिखाई दे रहा है। वह काफी देर तक मंदिर के अंदर रहा और फिर वहां से निकल गया।