लखीमपुर: एलआरपी चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, 5 वाहन सीज किए गए, 265 का हुआ चालान
लखीमपुर खीरी जिले की सदर तहसील क्षेत्र स्थित एलआरपी चौराहे पर गुरुवार को यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डग्गामार वाहनों सहित दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग में सीट बेल्ट, हेलमेट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।