मुज़फ्फरनगर: मेरठ के सकोती विवाद की आंच मुजफ्फरनगर तक, 'जाट' शब्द हटाने पर रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम
मेरठ के सकोती में महाराजा सूरजमल की मूर्ति अनावरण के दौरान “जाट” शब्द हटाने पर शुरू हुआ विवाद अब मुजफ्फरनगर पहुंच गया है। जाट महासभा की बैठक में अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि शब्द वापस नहीं लगाया गया तो आंदोलन होगा और आयोजन समिति के हर फैसले में महासभा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी हुई है।