खुजनेर थाना परिसर में गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब खुजनेर थाना प्रभारी मंजू मखेनिया की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शांति और सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर भी जोर दिया गया।