पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड की सारूगाड़ा पंचायत भवन प्रांगण में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका समापन शनिवार शाम पांच बजे किया गया। शिविर में आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा, वह अन्य योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगकर ग्रामीणों की समस्याओं का निष्पादन किया गया।