जबलपुर: फक्कड़ बाबा की सवारी पर विवाद बढ़ा, दोनों पक्ष आमने-सामने, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
जबलपुर मशहूर में फक्कड़ बाबा की सवारी को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में मसूद खान और आमिर खान ने एसपी कार्यालय पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मसूद खान का कहना है कि उनके परिवार में पिछले चार पीढ़ियों से मुहर्रम के दौरान सवारी निकालने की परंपरा चली आ रही है, जिसमें उनके परदादा, दादा और चाचा हाजी खलील खान व हाजी जाहिद खान शामिल रहे हैं।