मंडी: यूजी प्रथम वर्ष के तीन विषयों में फेल अभ्यर्थी दें सकेंगे री-अपीयर परीक्षा, विद्यार्थी परिषद के प्रयासों की हुई बड़ी जीत
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी प्रशासन ने 24 जनवरी को नोटिस जारी करते हुए यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब यूजी प्रथम वर्ष के तीन विषयों में फेल अभ्यर्थी भी फ़रवरी में होने वाली री-अपीयर परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। इसके लिए वह 29 जनवरी तक री-अपीयर फॉर्म भर सकते हैं। यह ऐतिहासिक फैसला विद्यार्थी परिषद की बड़ी जीत है।