होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के दो खिलाड़ी मध्यप्रदेश सर्कल नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में चुने गए, अखिल राजपूत बने कप्तान
रविवार को नर्मदा क्लब से सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार 17 वी पंजाब यूनिवर्सटी चंडीगढ़ में चल रही सर्कल नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए नर्मदा क्लब नर्मदापुरम के दो खिलाड़ी अखिल राजपूत, आदर्श राजपूत का चयन हुआ है।अखिल राजपूत को मप्र सर्कल कबड्डी टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. संतोष व्यास, जिला कबड्डी संघ सचिव सहित अन्य लोगो ने बढ़ाई दी।