बदायूं: गभियाई नगला गांव में विवाहिता ने घर पर फांसी लगाई, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Apr 20, 2026 20 वर्षीय बसंती ने पति-पत्नी के झगड़े के बाद घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना पर मायके पक्ष के लोग बसंती की ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि बसंती की ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बसंती के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।