औरैया: सदर बाजार में पेड़ गिरने से बिजली ठप, व्यापारियों ने धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
औरैया। शहर के सदर बाजार में गुरुवार सुबह एक बड़ा पेड़ अचानक गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पेड़ सड़क और बिजली लाइनों पर गिरने के कारण बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद व्यापारियों ने तत्काल वन विभाग, बिजली