रामनगर: महार मोड के पास स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर नगदी, मेंथा ऑयल, सरसों और मसूर की हुई चोरी, पुलिस कर रही जांच
रामनगर थाना अंतर्गत महार मोड़ के पास टिंकू यादव पुत्र दिलीप यादव निवासी रानीगंज की गल्ले की दुकान है। जिसमें मंगलवार/ बुधवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। गल्ले में रखें 23 हजार रुपए पांच बोरी सरसों 8 बोरी मसूर लगभग 75 किलोग्राम मेंथा ऑयल चोर उठा ले गए हैं। पुलिस आज बुधवार की सुबह 10 बजे मामले की जांच कर रही।