फारबिसगंज: फारबिसगंज विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद आदि से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा सड़क नाला समेत कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुआ है। सोमवार को तीन बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।