अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रानीगंज स्थित शिशु मंदिर परिसर में शनिवार को योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।