पत्थलगांव: डुडुंगज़ोर में टोनही के शक में भैसुर ने विधवा बहू की डंडे से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डुडुंगजोर गांव में अंधविश्वास के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। टोनही (जादू-टोना) के शक में एक जेठ ने अपनी ही विधवा बहू की लकड़ी के डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतका नबिना राठिया घर के आंगन में थी। इसी दौरान उसके भैसुर सुखसिंह राठिया (50) ने उसे टोनही बताकर विवाद किया और घर से लकड