जगाधरी: विष्णु नगर की महिला को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा देने के नाम पर ₹7.47 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बुधवार को 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विष्णु नगर की रहने वाली गुरप्रीत कौर ने बताया उसकी निशा से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसे ऑनलाइन मुनाफा दिलाने के नाम पर उसे पैसों की ठगी कर ली। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।