ग्वालियर गिर्द: सोशल मीडिया पर दोस्ती विवाहिता को पड़ी भारी, 10 महीने तक हुई दुष्कर्म की शिकार
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक होटल में विवाहित महिला के साथ मुरैना के एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद उसके साथ यहां बुलाकर दुष्कर्म कर दिया। युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया था और लगातार उसके साथ लगभग 10 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी विक्की जाटव को मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है।उसके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज।