नरवल: पत्नी की हत्या के आरोपी पति का शव गेहूं के खेत में फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी की हत्या के आरोपी पति का शव फंदे से लटका मिला। आरोपी ने 3 दिन पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से भाग गया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।गुरुवार शाम 5 बजे गेहूं काटने गए लोगों ने एक कमरे में फंदे से लटका शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।