पूरनपुर: स्टेशन रोड पर आधा दर्जन दबंगों ने युवक की पिटाई की, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर में स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक के पास युवक के साथ बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक अपने पिता के पास दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक टकराने को लेकर कहासुनी हो गई। विरोध करने पर आधा दर्जन दबंगों ने युवक को घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।